जावरा — सामाजिक समरसता कावड यात्रा का अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा पिपलोदा रोड पर आत्मीय स्वागत किया गया साथ ही यात्रा संयोजक प्रांजल पाण्डेय का शाल-श्रीफल से स्वागत कर साफा पहनाया गया। विधायक डा.राजेंद्र पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा का पुष्पमाला से स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अभय कोठारी , महासचिव महेश शर्मा , जगदीश उपमन्यु, डॉ.राजेंद्र त्रिवेदी, शिवराज सिंह तोमर, महेन्र्द सिह बामनखेडी,राजेन्द्र सिंह सिसोदिया,श्रेंयास कोठारी, पार्षद शिवेंद्र माथुर, अनिल अवस्थी,कनक बावेल,शेलेन्र्द सिंह’शेलुबाबा’ आदि उपस्थित थे।