A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा सात लोग घायल

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा सात लोग घायल

बरौली/गोपालगंज

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित चिमनी भट्ठे पर बुधवार की रात खाना बनाने के दौरान अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई। जब तक मजदूर आग को बुझाने की कोशिश करते तब आग पूरी तरह से फैल गई। वहीं हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में नितिन कुमार, अंकित कुमार, अजय राम, सुशील कुमार, सुशील सिंह और प्रमिला देवी आदि शामिल है।दरअसल घटना को लेकर बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूर पांच किलो वाले सिलेंडर से रात को खाना बना रहे थे। इस बीच गैस सिलेंडर से लीक होने के कारण आग पूरी तरह फैल गई। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा तफरी मच गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद यादव ने कहा कि सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!