A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीकृषिताज़ा खबरमध्यप्रदेश

बेमौसम बारिश ने उजाड़ी पान बरेजों की फसल

रीठी जनपद की ग्राम पंचायत बिलहरी में ज्यादा नुकसान, जगह-जगह से टूटी बेलें 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. IMG 20241230 WA0008

बे-मौसम सक्रिय हुए बादलों ने शनिवार को पानी की झड़ी लगाकर समूचे क्षेत्र को तर-बतर कर दिया। बारिश से जहां खरीदी केन्द्रों में बाहर रखे धान के ढेर व तौल के लिए रखीं बोरियां गीली हो गई तो वहीं बिलहरी में पान की खेती करने वाले किसानों की फसल को बारिश के साथ तेज हवाओं ने उजाड़ के रख दिया। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि बेला टूटने से फसल अब आगे नहीं बढ़ेगी। IMG 20241230 WA0007

बताया गया कि रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बिलहरी में चौरसिया समाज के लोग पान की खेती कर अपने जीवाकोपार्जन करते हैं। IMG 20241230 WA0009 2बारिश से इस क्षेत्र के कुछ किसानों की फसल उजड़ गई है। शुवभ चौरसिया, सुशील चौरसिया, प्रकाश सहित अन्य किसानों ने बताया कि बारिश से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। बरेजे भी खराब हो गये हैं। उनके सामने समस्या आ गई है कि अब पुनः वे कैसे बरेजों को संवारें। पूर्व में की गई उनकी मेहनत में पानी फिर गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!