A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबाँदा

धूप रही नदारद, कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

धूप रही नदारद, कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

बांदा

शीतलहर और सर्दी का सितम जारी रहा। सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोग आग सेंकते नजर आए। बांदा का न्यूनतम तापमान सात धूप नजर नहीं आई। कोहरे की धुंध छाई रही। दृश्यता भी कमजोर रही। तमाम वाहन चालक लाइट जलाकर निकले। दिन चढ़ने के साथ कुछ कोहरा छटा तो हल्की धूप निकल आई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।कुछ देर बाद फिर धूप नदारद हो गई। सर्द हवाओं के चलते पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचने की लोग जुगत करते रहे। शाम होते ही कोहरे संग सर्द हवाओं से फिर लोग ठिठुरने लगे। रात 10 बजे के बाद जरूरतमंद ही सड़कों पर नजर आए। घरों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक जगहों पर लोग अलाव तापते ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए।ठंड के कारण किसान परेशान हैं। कोहरे व जोरदार सर्दी के बीच दलहनी तिलहनी फसलों में पाला व रोगों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!