A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य जी का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य जी का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

बांदा 

संगठन महापर्व के अंतर्गत होने वाले मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान द्वारा बनाए गए जिला पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद तथा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों तथा कोर ग्रुप की बैठक करके सबकी राय जानी।  रविवार को उनके बांदा पहुंचते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मौर्य का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक के रूप में सभी की रायशुमारी करने आए श्री मौर्य ने कोर ग्रुप तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार एवं वैचारिक मजबूती का आधार निष्ठापूर्वक संगठन के चुनाव में अपनाये रखना है। जिससे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सके।जिला के पर्यवेक्षक ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि भाजपा का दर्शन, सिद्धांत एवं वैचारिक अधिष्ठान का आग्रह लोगों तक पहुंचे. भाजपा के संविधान के अनुसार, नियमों के तहत, आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में अहम भूमिका में लाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में एक मात्र भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो 365 दिन 24 घंटे काम करती है। भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो राजनीति के साथ सेवा के लिये भी जानी जाती है।हम राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार का काम भी करते हैं।संगठन के चुनावों की धुरी मंडल और उसके बाद जिला स्तर पर रहेगी।   इस अवसर पर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!