
समाहरणालय, गया
(जिला जन सम्पर्क शाखा)
गया, 04.01.2025, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, गया सुरभि बाला द्वारा बताया गया की तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव, 2025 का आयोजन दिनांक-31 जनवरी से 02 फरवरी, 2025 तक निर्धारित है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए स्थानीय/बाहरी कलाकरों द्वारा जिला पदाधिकारी, गया के समक्ष आवेदन पत्र समर्पित किये जा रहे है। निदेशानुसार सूचित करना है कि दिनांक-10.01.2025 तक कार्यालय में प्राप्त आवेदन पर विचार किया जायेगा।
2) 14 जनवरी, 2025 को मकर संक्राति के अवसर पर मोहड़ा प्रखण्ड अंतर्गत तपोवन में तपोवन महोत्सव, 2025 का आयोजन निर्धारित है। तपोवन महोत्सव, 2025 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु दिनांक-07.01.2025 तक प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार किया जायेगा।
*उक्त निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा।*
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




