A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

लकडगंज और डिप्टी सिग्नल फ्लाईओवर अप्रैल मे होगा शुरू

महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर मे बड़ी संख्या मे फ्लाईओवर बनाए जा रहे है। इन फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य महारेल के द्वारा किये जा रहे है। इन फ्लाईओवर निर्माण का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर बढ़ते हुए यातायात दबाव को कम करने का है। पूर्व नागपुर वासियों बहुत जल्दी ही राहत भरी खबर मिलने वाली है।।डिप्टी सिग्नल एवं लकड़गंज मे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम अब अपने अंतिम चरणों मे चल रहा है।।आगामी अप्रैल महिने तक इसमे यातायात शुरू किया जा सकता है। इस आशय की जानकारी महारेल के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार जायसवाल जी के द्वारा दी गई। रविवार 5जनवरी को नागपुर मे महारेल का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने राज्य के सात जिलों मे महारेल के द्वारा बनाए गए सात रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इनमे नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, वाशिम, अमरावती, धुले, जलगांव शामिल हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!