
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट स्टोर से 2.10 लाख रुपये के सामान चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर मार्केटिंग मैनेजर ने बलिया के रहने वाले मैनेजर पर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है रिलायंस रिटेल लिमिटेड के गोरखपुर मार्केटिंग मैनेजर सुमित शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बलिया के जमुआ न्यू बस्ती निवासी ऋषिकेश तिवारी रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट स्टोर देवरिया में मैनेजर के पद पर 13 अगस्त 2024 से कार्यरत हैं। उनके द्वारा स्टोर इन्वेंट्री के रख-रखाव में धोखाधड़ी की गई है। साथ ही करीब 2.10 लाख रुपये के सामान की चोरी की गई है। मार्केटिंग मैनेजर ने सामान की चोरी व धोखाधड़ी को लेकर पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।







