
सोनभद्र (दुद्धी) :- राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बालिका हाईस्कूल मेदनीखाड़ में मुख्य अतिथि के रूप में तहसील ट्रेनिंग काउन्सलर हिमालय उड बैज होल्डर शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाते हुए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली का किया उद्घाटन। विद्यालय से गांव तक रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई। बालिकाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूक किया। रैली में शामिल बालिकाओं ने आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए चल रही थी और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है आदि के बारे में बताया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता कुमारी ने बताया कि मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये। आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दे। विद्यालय में बालिकाओं की नोडल अधिकारी श्रीमती अनुपमा यादव के साथ-साथ रैली में ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । विद्यालय के बड़े बाबू नागेंद्र यादव एवं पी. टी. ए. टीचर नागेंद्र पाल भी रैली में उपस्थित रहे।