A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

जरही छत्तीसगढ़ ने सासाराम बिहार को 1 गोल से हराकर पहुंचा फाइनल में।

दर्शकों से भरा रहा खेल मैदान,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

IMG 20250201 155013

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली खेल मैदान में चल रहे 77 वा श्री राजा बरियार शाह फुटबॉल टूनामेंट महाकुंभ के सातवे दिन शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच 45_45 मिनट का खेला गया जिसमे जरही छत्तीसगढ़ बनाम सासाराम बिहार के बीच खेला गया ।जिसमे प्रथम हाफ के मैच में जरही छत्तीसगढ़ के 8 नंबर जर्सी के खिलाड़ी उमेश ने 38 मिनट में पहला गोल दाग कर खेल को रोमांचक बनाया और दर्शकों की तालियां और आवाज ने खिलाड़ियों में उत्साह भरते रहे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों में अपना प्रतिद्वंदियों के बीच गोल करने का प्रयास करते रहे।और प्रथम हाफ तक जरही छत्तीसगढ़ ने 1_0 से बढ़त बनाए रहा।
वहीं दूसरे हाफ का खेल बहुत रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे में गोल करने का अंतिम समय तक प्रयास करते रहे लेकिन कोई भी टीम के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे ।इस प्रकार जरही छत्तीसगढ़ ने यह सेमीफाइनल मैच 1_0 गोल से जीत कर।फाइनल में जगह बनाया।और वेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार 8नंबर के उमेश और 10 नंबर के खिलाड़ी को ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव के करकमलों द्वारा दिया गया।
मैच के रेफरी दीपक कुमार, सहायक रेफरी राजकपूर, विजेंद्र कुमार एवं स्कोरर सचिव कमलेश विश्वकर्मा ने निभाई।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल,उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कन्नौजिया,पंकज गोस्वामी सहित दिलीप कुमार,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,क्लामुद्दीन,रामकेश जायसवाल,भुल्लुराम ,मनोज कुमार सहित क्लब के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!