A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मध्य प्रदेश में 77 गांवों से हो कर निकलेगी नई रेल लाइन की पटरी, इन जिलों को फायदा

Big Breaking news

मध्यप्रदेश धार

मध्य प्रदेश में 77 गांवों से हो कर निकलेगी नई रेल लाइन की पटरी, इन जिलों को फायदा

नई ट्रेन खरगोन, धार और बड़वानी से गुजरेगी।
रेलवे लाइन बड़वानी जिले के 39, धार जिले के 28 और खरगोन जिले के 10 गांवों को जोडेगी।

राजस्व विभाग अब जिला स्तर पर इन गांवों की जमीन का आकलन करेगा। पश्चिम रेलवे इसके बाद जमीन खरीदना शुरू करेगा।

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के मनोज मराठे ने बताया कि इस परियोजना पर पिछले कई वर्षों से संघर्ष चल रहा है।

योजना को अगले पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मध्य प्रदेश में 77 गांवों से हो कर निकलेगी नई रेल लाइन की पटरी, इन जिलों को फायदा

 अब जमीनी स्तर पर इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना का काम शुरू हो गया है। रेल लाइन मध्य प्रदेश के तीन जिलों के 77 गांवों से गुजरेगी। इस नई रेल लाइन की शुरुआत से पहली बार धार, खरगोन और बड़वानी जिले के आदिवासी क्षेत्रों से ट्रेन गुजरेगी। परियोजना से रेल सेवाओं से लगभग एक हजार गांव और 30 लाख लोगों का सीधा संपर्क होगा।

16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलेंगी

शुरुआती वर्षों में, परियोजना पूरा होने पर बीस लाख यात्री 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में सफर करेंगे। रेलवे को इस परियोजना से हर साल 900 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलेगा। मुंबई से इंदौर की दूरी भी 830 किमी से 568 किमी कम हो जाएगी।

Also Read – Nagaur Mandi bhav: नागौर मंडी में जीरा और इसबगोल के बदल गए भाव, जानिए सभी कृषि जिंसो के रेट
गले पांच वर्ष में पूरा करने का रखा गया, लक्ष्य

नई ट्रेन खरगोन, धार और बड़वानी से गुजरेगी। रेलवे लाइन बड़वानी जिले के 39, धार जिले के 28 और खरगोन जिले के 10 गांवों को जोडेगी। राजस्व विभाग अब जिला स्तर पर इन गांवों की जमीन का आकलन करेगा। पश्चिम रेलवे इसके बाद जमीन खरीदना शुरू करेगा। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के मनोज मराठे ने बताया कि इस परियोजना पर पिछले कई वर्षों से संघर्ष चल रहा है। योजना को अगले पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन गांवों की जमीनों का होगा उपयोग

धार जिला : राती तलाई, सेवरी माल, सराय तालाब, आंवलिया, चुंडीपुरा बीके, बियाघाटी, आंवलीपुरा, जामदा, झाड़ीबड़ोदा, जलवाय, नागझीरी, लुन्हेराखुर्द, सुंद्रेल, पटलावद, भीखरोन, पंधानिया, ग्यासपुर खेड़ी, एकलारा खुर्द, एकलारा, दुधी, भोंदल, चिकटयावड़, सिरसोदिया, दुंगी, कोठिदा, चौकी, भारूडपुरा बीके और भारूड़पुरा।

बड़वानी जिला : सोलवान, मालवान, मालवान बीके, भामन्या, बावदड़, अजनगांव, अजनगांव बीके, नवलपुरा, बनिहार, गोई, कलालदा, जामली, सालीकलां, नांदेड़, मातमुर, बालसमुद, ओजर, सांगवी नीम, देवला, जुलवानिया रोड, निहाली, छोटी खरगोन, वासवी, कुसमारी, मुंडला, रेलवा बुजुर्ग, बंजारी, खजूरी, बघाड़ी, घाटी, अजंदी, हसनखेड़ी, सिकंदर खेड़ी, सेगवाल, उमरदा, शेरपुरा, जरवाह और जरवाह बीके।

खरगोन जिला : जारोली, औरंगपुरा, नागंवा, कोठड़ा, ज्ञानपुरा, मोहिदा, मक्सी, भेडल्याबाड़ा, नीमगढ़ और कुसुम्भ्या।

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

रेलमार्ग मध्य प्रदेश के चार जिलों से गुजरेगा।
30 लाख लोगों को रेल सेवाओं से सीधा संपर्क मिलेगा।
16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलेगी।
यह इंदौर-मुंबई के बीच सबसे छोटा रेलवे मार्ग होगा।
यहां से गुजरेगी रेल लाइन

नई ट्रेन महू से शुरू होकर धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी, धुले, मालेगांव और मनमाड़ तक जाएगी। पूरी परियोजना में तीस नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज़

धार से कदम राजपूत की रिपोर्ट
8827051949

Show More

KADAM SINGH RAJPUT DHAR MP

KADAM RAJPUT DISTRICT REPOTER 8827051949
Back to top button
error: Content is protected !!