?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

दांतों को रोग से बचाने के लिए दो बार जरूर करें ब्रश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

आलापुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर में मुंह और दांतों की जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति यादव, डॉ. शिप्रा मौर्य और डॉ. पवन प्रजापति ने मरीजों की जांच की।
साथ ही मुख और दंत रोगों के बारे में जागरूक किया।
डॉ. जागृति ने बताया कि तंबाकू, सिगरेट का सेवन करने वाले अगर रोज दांत और मुंह की ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो वह कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ दांत और मसूड़े मुस्कान का आधार होते हैं। दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी को रोकने के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करना जरूरी है। दांतों के बीच की सफाई के लिए फ्लॉस या इंटर डेंटल ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। चिकित्सकों ने कहा कि दांतों की समस्याओं को रोकने के लिए समय-समय पर दंत चिकित्सा देखभाल लेनी चाहिए। इसके लिए दंत चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!