A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग पर रहेगा पूर्ण अंकुश: डॉ. मुनीष नागपाल

– नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग पर रहेगा पूर्ण अंकुश: डॉ. मुनीष नागपालIMG 20250305 WA0030

भिवानी, 5 मार्च। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन को लेकर बोर्ड के उप सचिवों व सहायक सचिवों के साथ बैठक की और उन्हें व्यवस्था बारे विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए।
डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि बोर्ड प्रशासन द्वारा सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं और पल-पल की रिपोर्ट प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के नोडल अधिकारियों को एक मशालवाहक के तौर पर कार्य करना होगा ताकि गलत कार्य में शामिल लोगों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर तीन बिंदुओं पर मुख्य रूप से फोकस करना होगा। पहले पेपर लीक को कतई सहन नहीं किया जाएगा। दूसरा परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी सूरत में भीड़ इक_ी नहीं होनी चाहिए और तीसरा नकल पर पूर्ण अंकुश लगाना होगा।
डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में रूट चार्ट के साथ उड़ान दस्तों की तैनाती की गई है। प्रत्येक उडऩ दस्ता लगभग छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। प्रत्येक उडऩ दस्ते को शुरुआती परीक्षा केंद्र की चेकिंग के दौरान का फोटोग्राफ नोडल अधिकारी को भेजना होगा। नोडल अधिकारी इस बारे उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से उडऩ दस्ता और नोडल अधिकारियों के जिला वाइज व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए ताकि उस पर सूचनाओं सांझा की जा सके। निर्देश देते हुए डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी परीक्षाओं के समापन होने तक अलाट किए गए जिलों में ही ठहरेंगे और पूरी निगरानी करके रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ नजर आती है तो उसका रिकॉर्ड तैयार करके प्रेषित किया जाए ताकि तुरंत प्रभाव से परीक्षा केंद्र को रद्द किया जा सके।
बैठक में बताया गया कि रोहतक जिला के लिए बोर्ड के उप सचिव ओपी निम्बिवाल, हिसार जिला के लिए उपसचिव जगदीश सैनी, कैथल जिला के लिए सहायक सचिव रणधीर सिंह, जींद के लिए रमेश जून, भिवानी के लिए संतोष नरवाल, चरखी दादरी के लिए सुनीता जाखड़, झज्जर के लिए हरीश कुमार, फरीदाबाद के लिए दिलीप कुमार, सोनीपत के लिए वीरेंद्र ढुल, रेवाड़ी के लिए कुलदीप रेडू, नूंह के लिए रामकुमार, पलवल के लिए अनिल जाखड़, सिरसा के लिए राजेश जांगड़ा, गुरुग्राम के लिए बहादुर सिंह वर्मा, कुरुक्षेत्र के लिए हरिराम, यमुनानगर के लिए शिवकुमार और पानीपत के लिए कृष्ण प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में शिक्षा बोर्ड के सभी उप सचिव सहायक सचिव अधीक्षक व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
********************* *********

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!