
नागपुर :- नागपुर पश्चिम में जाफरनगर की जामा मस्जिद जिसका निर्माण कार्य अभी कुछ ही दिनों संपूर्ण हुआ है, इस मीनार के निर्माण कार्य को पूरा करने में लगभग एक वर्ष का समय लगा है। इस जामा मस्जिद की ऊंचाई लगभग 80फुट है। इस मीनार की विशेषता यह है कि इसे बिल्कुल सउदी अरब मे बने हुए मदिना मस्जिद- मस्जिद ए नबवी के मीनार जैसा ही बनाया गया है। इस मीनार को रात में जब रोशनी से सजाया जाता है तो इसकी सुंदरता और भी बढ़ने लगती है। ज्ञात हो कि इस मस्जिद के लिए जगह सैयद मोहिउद्दीन ने साल 1963 में दी थी। जिसमें बाद में इस मस्जिद का निर्णय किया गया था। अभी वर्तमान में इस मस्जिद में लगभग 1500लोग एक साथ एक वक्त में यहां पर नमाज पढ़ सकते हैं। इस मस्जिद में भी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जाती है। इस मस्जिद को दूर से पहचाना जा सके इसलिए इस पर मीनार का निर्माण करवाया गया है।