A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिनांक 09/03/2025को टिकारी थाना क्षेत्र मे हुई घटना के सन्दर्भ मे आज पुलिस महानिर्रिक्षक मगध क्षेत्र गया के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी साथ घटनास्थल एवं उसके आस पास के छेत्र का गहन निरिक्षण किया गया l

*अद्यतन*
दिनांक 09.03.2025 को टिकारी थाना क्षेत्र में हुई घटना के संदर्भ में, टिकारी थाना द्वारा कांड संख्या-121/25 दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुए स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

आज दिनांक 21.03.2025 को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र, गया, के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी साथ घटनास्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों का गहन निरिक्षण किया गया तथा मृतक जवान के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की गई। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता या सहायता के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र गया के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के साथ टिकारी थाना पहुंचकर इस कांड का अधतन समीक्षा कर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों के त्वरित गिरफ़्तारी हेतु इस कांड में गठित विशेष टीम को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!