A2Z सभी खबर सभी जिले की

विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न

पवित्र यज्ञमंडप की 108 परिक्रमा को लगा रहा भक्तों का रेला

वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारे से गुंजायमान रहा क्षेत्र

शाहगंज/ जौनपुर
प्राचीन ठाकुरजी राम जानकी मंदिर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन लगातार चल रहा है। महायज्ञ में भारी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रों के जाप के बीच आहुतियां अर्पित की। वहींं पवित्र यज्ञ स्थल के 108 परिक्रमाएं लगाने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। बुद्धवार को विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। विगत दस दिनों से मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रों, मधुर भजनों, सोहर और जयकारों की गूंज से गुंजायमान रहा रहा।
नगर के पक्का पोखरा गुरुधाम स्थित गुरुजी की प्राचीन बड़ी मंदिर में विगत 18 मार्च से चल रहे 10 दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं भागवत ज्ञान यज्ञ के बृहद आयोजन के नौवे दिन बुधवार को भी हवन पूजन और परिक्रमा के लिए सुबह से ही भक्तों का रेला लग रहा। कथा व्यास के अनुसार विष्णु महायज्ञ के यज्ञमंडप में प्रज्वलित पवित्र अग्नि की 108 परिक्रमा लगाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शारीरिक अक्षमता की स्थिति में भक्तजनों को एकाग्रचित होकर प्रभु के भजन गाते हुए यथासंभव 11, 21, 51,108 या कम से कम 4 परिक्रमाएं कर लेना नितान्त आवश्यक होता है। बुद्धवार को पूर्णाहुति संपन्न हुई। भोर से ही परिक्रमा लगाने के लिए भक्तजन अति आतुर दिखे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जयकारों और भजनों की मनोरमा ध्वनि से समूचा नगर भक्तिमय हो उठा। आयोजन में हवन पूजन करने हेतु समस्त पूजन सामग्री भक्तों को प्रचुर मात्रा में आयोजकों द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। आयोजन में अयोध्या आदि स्थानों से आए हुए 11 ब्राह्मणों की पूजन विधि और मधुर मंत्रोच्चार ने सभी को खासा आकर्षित किया। आयोजन की चर्चा दूर दूर तक फैली है।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!