
जिला बरेली के ग्राम नौगवां में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विचार गोष्ठी के उपरांत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न
फरीदपुर (बरेली)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगवां में संचारी रोग की रोकथाम हेतु पंचायत सचिवालय में विचार गोष्ठी के उपरांत गांव में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें पंचायती राज एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने संचारी रोग की जानकारी देते हुए रोकथाम के उपाय बताए
और स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। एडीओ पंचायत ख्वाजा अहमद ने संचारी रोग की रोकथाम पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान नाजरा ने जानकारी दी तथा सभी को धन्यवाद दिया। गोष्ठी के उपरांत प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान इसरार अहमद, पंचायत सहायक ललिता देवी, आशा राज मालती, आंगनबाड़ी मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, सफाई कर्मी नंदलाल सागर, नरेश कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम, ब्लॉक महामंत्री दया शंकर वर्मा, ओम प्रकाश, इतवारी, अकबर, लाल मोहम्मद, श्री राम, बालक राम, राम अवतार, हरिश्चंद्र, देवेंद्र, अरविंद, इसरार, अली मोहम्मद, राम सिंह आदि ने गोष्ठी में हिस्सा लिया और संचारी रोग नियंत्रण अभियान में योगदान दिया। संचालन सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम ने किया।
विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश