A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चौकी नैला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी बोड़सरा के बीच इंदिरा आवास मोहल्ला खेत तरफ एक युवक की शव मिलने की मामले में हत्या का मामला दर्ज

जिला संवाददाता सुखदेव आजाद

जांजगीर चांपा ( सिवनी बोड़सरा )
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर स्वयं पहुंचे घटना स्थल फॉरेंसिक टीम के साथ जायजा लेने

हत्या के प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे घटना के संबंध में पूछताछ जारी है

प्रकरण की अब तक की जांच दौरान आपस में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा होना पाया गया है

ज्ञात हो कि आज दिनांक को सुबह चौकी नैला पुलिस को सूचना मिली कि चौकी नैला क्षेत्र के क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी बोड़सरा के बीच इंदिरा आवास मोहल्ला खेत तरफ एक युवक की शव पडा है, जिसकी सूचना पर तत्काल स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप CSP श्रीमती कविता ठाकुर द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर चौकी नैला में मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 BNSS कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है।

मर्ग जांच दौरान प्रथम दृष्टिया घटना हत्या का अपराध होना पाए जाने से डाक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!