
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस आज 01 मई को पूरे राज्य भर में उमंग उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। नागपुर शहर में भी महाराष्ट्र राज्य दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में भी विभिन्न आयोजन किए गए जा रहें हैं। लोककला महोत्सव के साथ साथ बच्चों के गीत-संगीत नृत्य के आयोजन भी किए जा रहें हैं। आज 01 मई महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नागपुर का ऐतिहासिक सीताबर्डी किला आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। नागरिकगण आज सुबह 09 बजे से लेकर शाम 04 बजे तक ऐतिहासिक सीताबर्डी किले का भ्रमण कर सकते हैं। सीताबर्डी किले मे प्रवेश सीएसडी कैंटीन के गेट से होगा।सीताबर्डी किले मे भ्रमण के लिए जाने वालों को अपने साथ पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। सीताबर्डी का ऐतिहासिक किला महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नागपुर के मेडिकल चौक पर लोककला महोत्सव आयोजित किया गया है। लोकनृत्य लोकनाटक के माध्यम से महाराष्ट्र की कला पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पैठणी साड़ी स्टॉल रंगोली पारंपरिक खाद्य पदार्थों का स्टॉल भी यहां पर देखा जा सकता है।