A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

01 मई महाराष्ट्र दिवस पर कस्तूरचंद पार्क में मुख्य समारोह

20250501 120335

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आज 01 मई महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस है। इस शुभ अवसर पर महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में के ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क में मुख्य रूप से आयोजन किया गया। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर कस्तूरचंद पार्क में नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासकीय एवं पुलिस अधिकारी सहित नगर के गणमान्य अतिथिगण भी मौजूद रहे। 01 मई महाराष्ट्र राज्य दिवस के अवसर पर नागपुर में ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस दल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और एक परेड का आयोजन भी किया गया। परेड में देशभक्ति का वातावरण रहा। इस पूरे समारोह का समापन भारत के राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का विशेष सत्कार भी किया गया। प्रतिवर्ष 01 मई को महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। ज्ञात हो कि 01 मई वर्ष 1960 को भाषा देश के आधार पर बाम्बे पुनर्गठन अधिनियम के तहत महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। अधिनियम के अनुसार मराठी भाषी लोगों के लिए महाराष्ट्र राज्य का गठन किया गया था। इसके साथ ही मुंबई को महाराष्ट्र की राजधानी और नागपुर को उपराजधानी के रूप में घोषित किया गया था। आज 01 मई के दिन गुजराती भाषा बोलने वाले लोगों के लिए गुजरात राज्य का भी गठन 1960 में किया गया था और अहमदाबाद को गुजरात की राजधानी घोषित किया गया था।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!