A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चौकीदारी नियुक्ति को लेकर डीसी ने दिए दिशा निर्देश

चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित
झारखंड / गोड्डा :
समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में  जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन के नियमावली के परिप्रेक्ष्य में समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में विभागीय पत्राचार करने, होल्ड पर रखे गए आवेदनों की जांच करने तथा सभी वांछित दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। मौके पर अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!