A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

पल पल बदल रहे मौसम से परेशान लोग

गोड्डा में तेज धूप के बाद झमाझम बारिश

गोड्डा में हुई झमाझम बारिश,  अगले चार दिन तक ऑरेंज अलर्ट
झारखंड/

IMG 20250519 WA0002 2
गोड्डा में झमाझम बारिश के बाद नाजारा

गोड्डा :

गोड्डा व आसपास के इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। शाम पांच बजे के करीब अंधेरा छा गया और झमाझम मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज आंधी और मेघगर्जन ने भी हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई भारी बारिश से शहर के कई गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देर शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश पड़ते ही गोड्डा पावर सब स्टेशन से शहर के सभी फीडर की बिजली काट दी थी जो खबर लिखने तक बहाल नहीं हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक गोड्डा और आसपास के क्षेत्रों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि यह परिवर्तन चक्रवाती परिसंचरण के कारण हुआ है, जिसके प्रभाव से 20 मई तक मौसम सक्रिय रहेगा। 18 मई तक हल्की बारिश के साथ तेज मेघगर्जन और सतही हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं 19 और 20 मई बारिश आंधी तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना भी जताई गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खेतों में कार्य करें। बिजली चमकने या गरज के दौरान पेड़ों अथवा बिजली के खंभों के नीचे खड़ा होने से बचें। वज्रपात से बचाव के लिए दामिनी ऐप का उपयोग करें, जिससे समय रहते चेतावनी प्राप्त हो सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!