A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंडओढीशाकर्नाटकगढ़वागुजरातगुमलाछत्तीसगढ़जमशेदपुरझारखंडझारसुगड़ातमिलनाडु तेलंगनाधनबादनई दिल्लीपंजाबबिहारबोकारोमध्यप्रदेशरामगढ़रायपुरसरायकेला

पोड़ैयाहाट सुरज मंडल इंटर महाविद्यालय में

नये प्राचार्य का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

IMG 20250519 WA0005
प्रभारी प्राचार्य को गुलदस्ता देकर सम्मान देते विधायक, एसडीओ व अन्य

सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बनें सुबोध झा

झारखंड/गोड्डा:
पोड़ैयाहाट सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वरिष्ठ व्याख्याता सुबोध कुमार झा को बनाया गया। कॉलेज परिसर में शासी निकाय की बैठक कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रदीप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सचिव दीपक नारायण भगत, सदस्य सह सिविल एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, जैक प्रतिनिधि संजय कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि साहब राम किस्कू आदि  उपस्थित थे। बैठक में पूर्व प्राचार्य प्रेमनंदन कुमार के इस्तीफे के बाद रिक्त पद पर प्रस्ताव पारित करते हुए कॉलेज की वरीय व्याख्याता सुबोध झा को प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया। बैठक में आदेश पाल अंजू देवी के आवेदन पर विचार करते हुए स्वीकृत पद पर स्थाई किया गया। कमेटी के सदस्यों के द्वारा उपस्थिति पंजी रोकड़ पंजी, आय व्यय लेखा जोखा पंजी भी अवलोकन किया गया। कालेज कर्मियों के द्वारा प्रभारी प्राचार्य को फूल माला से स्वागत किया गया। बैठक में कौशल किशोर सिंह, नागेंद्र भगत, डा महेंद्र साह, राजकिशोर प्रसाद, डॉ निर्मल मंडल, प्रधान लिपिक राजेंद्र ठाकुर, साहेबराम किस्कू, सुरेंद्र सोरेन, अंजू देवी, मालती देवी, विशाल भगत, मोहित कुमार अन्य मौजूद थे। इधर, प्रभारी प्राचार्य का पद संभालते सुबोध कुमार झा ने कहा कि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण बहाल करना उसकी पहली प्राथमिकता होगी। सभी के साथ मिलकर कॉलेज का चतुर्दिक विकास किया जाएगा।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!