A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंडओढीशागढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

गोड्डा के इलाकों में नहीं थम रहा दुर्घटना

पोड़ैयाहाट में अपाची व बुलेट में टक्कर

IMG 20250519 WA0004 2
स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेते घायल एवं परिजन
पोडै़याहाट मे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, एक का टूटा गांघ रेफर
गोड्डा तस्वीर 01
फोटो – स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेते घायल एवं परिजन
पोडै़याहाट :
थाना क्षेत्र के गोड्डा-पोडै़याहाट मुख्य मार्ग होली फैमिली के समीप बुलेट मोटरसाइकिल एवं अपाची मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पाकुड़ जिला के बेलपाहडी गांव निवासी हीरालाल यादव 29 वर्षीय बुलेट चालक की जांघ टूट गया है। वही, गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के तपसो गांव निवासी सत्यम कुमार यादव 23 वर्षीय अपाची चालक को वांया हांथ मे हलकी-फुलकी चोट आई है। घायल दोनों युवक को पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटना कर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उपस्थित डॉक्टर पायल मंडल ने स्वास्थ्य उपचार के बाद हीरालाल यादव की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठाकुरगंगटी गांव निवासी घर से मोबाइल बनाने को लेकर भागलपुर गया था। जहां नहीं बनने के बाद मोबाइल को बनवाने के लिए दुमका जा रहा था। वही, बेलपाहडी गांव निवासी अपने ससुराल थाना क्षेत्र के लाठीबारी गांव से बुलेट मोटरसाइकिल को सर्विसिंग कराकर ससुराल जा रहा था। इस बीच होली फैमिली के समीप दोनों मोटरसाइकिल चालक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
      क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी विनय कुमार में बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स को घटनास्थल भेजा गया था। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!