A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रांची से सफलता प्राप्त कर लौटे खिलाड़ी

गोड्डा रेलवे स्टेशन पर हुआ वेलकम

कैरम पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

झारखंड/ गोड्डा :

रांची के खेलगांव में आयोजित कैरम टैलेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी पदक प्राप्त कर जब वापस लौटे तब खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक अनंत कुमार यादव, महानंद यादव, सुशील कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सनी भारती, संजीव रंजन, नीरज कुमार ने फूल माला पहना कर सबों का स्वागत किया। जिले की बेटियों ने राज्यस्तरीय अंडर 17 कैरम बालिका युगल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोड्डा जिले का नाम रौशन किया है। उच्च विद्यालय कुर्मीचक की दो छात्राएं मीणा कुमारी और ऊषा कुमारी की युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं बताया गया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जो शानदार प्रदर्शन किया है उसके पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक धर्मेंद्र साह की महती भूमिका रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप केरकेट्टा ने दोनों छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है। जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि दोनों छात्राओं ने सूझबूझ, एकाग्रता और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया हैं। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुप केरकेट्टा ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

Back to top button
error: Content is protected !!