
ठाकुरगंगटी में महर्षि मेंही आजीविका सखी मंडल की बैठक आयोजित
झारखंड/गोड्डा :
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगंगटी ग्राम स्थित समूह की सचिव पूनम देवी के निवास पर

महर्षि मेंही आजीविका सखी मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समूह की अध्यक्ष रंभा देवी ने किया। इस दौरान सभी के द्वारा साप्ताहिक बचत राशि को जमा किया गया। ऋण लेन देन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। समूह संबंधी प्रार्थना किया गया। बैठक पंजी में सभी सदस्या द्वारा अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। अध्यक्ष रंभा देवी द्वारा सभी सदस्या को यह चेतावनी दी गई की जो सदस्या लगातार तीन बैठक में उपस्थित रहेंगी उनके बारे में प्रस्ताव लिया जाएगा। साथ ही साथ सभी सदस्यों को बैठक में ही साप्ताहिक बचत राशि और ऋण वापसी की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया। कहा कि ग्रामीण विकास विभाग झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा जो दिशा निर्देश दिया जाता है, शत प्रतिशत उसी के आधार पर समूह के सभी प्रकार के कार्यों का संचालन किया जाना है।यह भी कहा गया कि जिस सदस्या को ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय और बैंक से संबंधित कार्यों के लिए अधिकृत किया जाएगा संबंधित सदस्या को उक्त कार्यों का निष्पादन नियमानुसार समय पर करना होगा। बैठक पंजी, आय- व्यय पंजी के अलावे अन्य सभी पंजीयों का संधारण समय पर नियमानुसार करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में चार सदस्या को व्यापार बढ़ाने के लिए ₹350000 की राशि बैंक से संबंधित सदस्या के बैंक खाते में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अध्यक्ष रंभा देवी, सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष राखी झा, सदस्या शोभा देवी, बिना कुमारी, पुष्पा देवी, शेखा कुमारी, सरुना देवी, रेखा देवी, मीनू कुमारी, रेखा देवी, वंदना कुमारी, कल्याणी देवी आदि सदस्या शामिल थी।