A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुंबई पानी-पानी हुई, महाराष्ट्र के कई जिलों में भी बारिश का कहर।रेड अर्लट जारी, बस,लोकल, फ्लाइट्स पर असर।

राज्य महाराष्ट्र में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही मुंबई के लोग परेशान हैं।देर रात से ही हो रही लगातार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार के ठप कर दिया है।आसमान से लेकर जमीन तक इसका असर देखने को मिल रहा है।

मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
मुंबई पानी-पानी हुई, महाराष्ट्र के कई जिलों में भी बारिश का कहर।रेड अर्लट जारी, बस,लोकल, फ्लाइट्स पर असर।IMG 20250526 WA0032
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही मुंबई के लोग परेशान हैं।देर रात से ही हो रही लगातार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार के ठप कर दिया है।आसमान से लेकर जमीन तक इसका असर देखने को मिल रहा है। मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में रेड अर्लट जारी किया गया है। मध्य रेलवे, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे की लोकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे दफ्तर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य रेलवे की मेन लाइन पर कल्याण की ओर जाने वाली धीमी लोकल ट्रेनें 5 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर आने वाली तेज लोकल ट्रेनों में औसतन 10 मिनट की देरी दर्ज की गई है।धीमी लोकल सेवाएं भी सामान्य से 5 मिनट देरी से चल रही हैं।वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर पहली ही बारिश में पानी भर गया।IMG 20250526 WA0036सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच केवल एक घंटे में सबसे अधिक बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में दर्ज की गई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।इसके अलावा, ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और मुंसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।कोलाबा फायर स्टेशन में 77 मिमी, ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल में 67 मिमी, मेमनवाड़ा फायर स्टेशन में 65 मिमी, मालाबार हिल में 63 मिमी और डी वार्ड में 61 मिमी बारिश मापी गई।ईस्टर्न सबर्ब्स की बात करें तो वहां तुलनात्मक रूप से कम बारिश हुई है। मानखुर्द फायर स्टेशन और एमपीएस स्कूल मानखुर्द में केवल 16 मिमी, नूतन विद्यालय मंडल में 14 मिमी और कलेक्टर कॉलोनी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।वेस्टर्न सबर्ब्स में बांद्रा सुपारी टैंक, गजदरबंध पंपिंग स्टेशन और खार दांडा में 29 मिमी, जबकि स्वच्छता विभाग वर्कशॉप, एचई वार्ड ऑफिस और विले पार्ले फायर स्टेशन में 22 मिमी वर्षा हुई है।राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में खासकर मुंबई कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है।IMG 20250526 WA0034 इसलिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले और भारी वर्षा वाले अन्य जिलों में स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। भारी बारिश से लोग परेशान हैं।तेज़ हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। सिटी में 4 स्थानों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है।बीएमसी का कहना है कि रेलवे सेवाएं अभी तक सामान्य बनी हुई हैं।लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं और कोई रुकावट दर्ज नहीं की गई है। सैंड हार्स्ट रोड और भायकला के बीच पानी भरने से पूरी तरह मध्य रेल ठप हो गया है।IMG 20250526 WA0033 अप और डाउन साइड की लोकल सेवा बंद हो गई है।हार्बर लाइन की सेवाएं भी बारिश के कारण धीमी गति से शुरू हुई हैं। वहीं, वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनों में भी 5 मिनट तक की देरी देखी जा रही है।मुंबई के कुर्ला, विद्या विहार, सायन, दादर और परेल जैसे इलाकों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ घंटों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।इसके चलते मुंबईकरों को सुबह भीगते हुए दिन की शुरुआत करनी पड़ सकती है।मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश की तीव्रता बनी रह सकती है और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। बीती रात भी कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिससे आवागमन बाधित हुआ था।प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बनाए रखने की बात कही है।अजित पवार ने बारामती का दौरा किया रद्द।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।बारामती, इंदापूर और सोलापुर के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं है।मुंबई के साथ ही अन्य इलाकों में भी तेज बारिश हो रही है। अजित पवार ने अपना बारामती दौरा रद्द कर दिया है।कई जिलों के लिए अलर्ट जारी।आज के लिए आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।अगले 3-4 घंटों में राज्य के कुछ जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है।IMG 20250526 WA0035प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। मुंबई में समय से पहले मॉनसून ने दस्तक दी। आईएमडी के अनुसार, इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और अगले कुछ दिनों में मुंबई में तेज़ बारिश के साथ पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।बीएमसी ने 24×7 वॉर रूम बनाया।बीएमसी ने 24×7 आपदा नियंत्रण कक्ष यानी वॉर रूम सक्रिय कर दिया है, जहां नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना दे सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही लोकल ट्रेन सेवाओं और बसों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले इलाकों से बचें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नगर निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!