A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस की पीआरबी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, सिपाही घायल

पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र में तैनात पीआरबी कार 2081 को खीरी नौरंगाबाद में एक झगड़े की सूचना मिली। पीआरबी पर तैनात सिपाही संदीप कुमार कार चला रहे थे। साथ में सिपाही नेम सिंह और मोहम्मद साजिद भी मौजूद थ जैसे ही वहां नारायणपुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, वैसे ही कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर माधोटांडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायल सिपाहियों को माधोटांडा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चालक के सिर में चोट लग गई। दोनों अन्य सिपाहियों के भी हाथ पैर में चोटें आई हैं। चिकित्सक प्रदीप कुमार ने बताया कि सिपाहियों की हालत ठीक है।

Back to top button
error: Content is protected !!