A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

ओशो पहाड़ी पर किया गया पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बटालियन स्थित ओशो पहाड़ी पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया,नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कमांडेंट सहित सभी उपस्थितजनों द्वारा पौधरोपण किया गया। नारी शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी ने इस अभियान को और भी सशक्त बना दिया। पिछले वर्ष मेरे द्वारा लगभग 3000 पौधे लगाए गए थे, जिनकी देखरेख का दायित्व मुझे प्रशासन के सहयोग से सौंपा गया था। कुछ पौधे प्राकृतिक कारणों से नष्ट हो गए थे, जिनकी जगह आज पुनः पौधारोपण किया गया है।इस वर्ष एक और महत्वपूर्ण कार्य के रूप में ओशो पहाड़ी पर बोरिंग की व्यवस्था भी कराई गई है, जिससे पौधों को पर्याप्त जल मिल सकेगा। बोरिंग का कार्य सफल रहा और जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इससे यह पहाड़ी शीघ्र ही और अधिक हरी-भरी हो जाएगी।इस अवसर पर सभी ने मिलकर सविनय संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण करेंगे और पौधों की सुरक्षा व संरक्षण सुनिश्चित करेंगे ताकि ये पौधे एक दिन विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण का आधार बनें।

Back to top button
error: Content is protected !!