
आजमगढ़
नगर पंचायत जहानागंज
पर्यटन और धर्मार्थ कार्य विभाग से होगा सती मैया स्थल का जीर्णोद्धार, डीएम के निर्देश पर पहल शुरू।
● रामपुर के नगरवासियों ने किया देवस्थान का भूमिपूजन।, धर्म पताका स्थापित
जहानागंज 5,जून। आज नगर पंचायत जहानागंज के रामपुर में प्राचीन सती मैय्या स्थल के निकट निर्माणाधीन देवस्थान का विधिवत नगरवासियों और ब्राह्मणों की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ।
इस अवसर पर भारी संख्या में महिला-पुरुष की उपस्थिति में धर्म ध्वज भी स्थापित किया गया। पूजन के बाद नगरवासियों ने मंदिर निर्माण व जीर्णोद्धार का भी संकल्प लिया।
बताते चलें कि नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर-6 में सती मैय्या का प्राचीन देवस्थान हैं, जो 18वीं सदी की अति प्राचीन धार्मिक धरोहर है। यह आस पास के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र रहा है। आज सुबह मुख्य यजमान के रूप में कैप्टन इष्टदेव सिंह, सहायक यजमान उमाशंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, राकेश सिंह पिन्टू और पत्रकार डा० अरविंद सिंह, प्रभात सिंह, सभासद रमन सिंह आदि ने भूमि पूजन और शिला पूजन किया। विद्वान ब्राह्मण प्रमोद पांडेय ने यह भूमि पूजन कराया।
उल्लेखनीय है जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्यटन और धर्मार्थ कार्य विभाग ने इस स्थल के जीर्णोद्धार की परियोजना बना रहा है।
इस अवसर पर राजेश सिंह, भानू सिंह, श्याम सिंह, योगेन्द्र सिंह, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थें।