A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुंबई में एक बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा।लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, कई घायल। अब लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमेट‍िक डोर।

मुंबई राजधानी शहर से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में सोमवार के दिन सुबह में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अब लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमैटिक डोर।

मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
मुंबई में एक बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा।लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, कई घायल। अब लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमेट‍िक डोर।
­मुंबई/महाराष्ट्र: मुंबई राजधानी शहर से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में सोमवार के दिन सुबह में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

अब लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमैटिक डोर।घटना के शिकार हुए लोग ट्रेन में लटक कर यात्रा कर रहे थे।ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ।शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। हादसे के शिकार लोग लटक कर यात्रा कर रहे थे।बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी यात्री से भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। सभी पीड़ितों की आयु 30-35 साल के बीच थी।इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ट्रेन में भीड़ की वजह से हुआ हादसा?फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है।पांच से ज्यादा लोग ट्रेन से गिरे थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और बाकियों को इलाज के लिए ले जाया गया। मुंब्रा स्टेशन पर वैसे ही काफी यात्रियों की भीड़ रहती है। ट्रेन में जब यात्री चढ़े तो वो ट्रैक पर गिर गए।सेंट्रल रेलवे ने क्या कुछ बताया।सेंट्रल रेलवे ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।मुंबई रेल हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद रेलवे का बड़ा ऐलान, लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमेट‍िक डोर। मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्र‍ियों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से ऑटोमेट‍िक डोर लगाने का ऐलान क‍िया गया है। रेलवे की तरफ से यह कदम मुंबई हादसे में पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद उठाया गया है।महाराष्‍ट्र के मुंब्रा इलाके में बड़ा ट्रेन एक्‍सीडेंट होने के बाद रेलवे की तरफ से बड़ा ऐलान क‍िया गया। इस हादसे को देखते हुए रेलवे की तरफ से घोषणा की गई क‍ि मुंबई लोकल के लि‍ए बन रहे सभी नए कोच (रेक) में ऑटोमेट‍िक दरवाजा बंद करने की सुविधा होगी।इस तरह का बदलाव करने का मकसद यात्रियों को चलती ट्रेन से गिरने से रोकना है। रेलवे बोर्ड की तरफ से कहा गया क‍ि मुंबई लोकल के ल‍िए तैयार हो रहे सभी नए रेक में ऑटोमेट‍िक डोर क्‍लोज करने की सुविधा होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!