A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्राह्मण महासभा भारत संगठन के बैनर तले के सैकड़ों ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीयों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

IMG 20250609 WA0020 IMG 20250609 WA0019 IMG 20250609 WA0017 IMG 20250609 WA0021 IMG 20250609 WA0015

कौशाम्बी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ब्राह्मण परिवार पर हुए अत्याचार के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोश

ब्राह्मण महासभा भारत संगठन के बैनर तले के सैकड़ों ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीयों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

नहीं सहेगा ब्राह्मण समाज अत्याचार

आगरा —- कौशांबी में हो रहे ब्राह्मण परिवार पर अत्याचार के संबंध में कल दिनांक 09 जून 2025 को ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओ ने एकता का परिचय देते हुए ब्राह्मण महासभा भारत के बैनर तले जिला अधिकारी कार्यालय आगरा पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया है कि पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई। और साथ ही जिला अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित लगभग आगरा के सैकड़ों ब्राह्मण समाज के समस्त ब्राह्मण संगठन पदाधिकारी विप्र बंधुओ ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार केवल ब्राह्मणों पर ही हो रहे है ऐसा क्यों यह सवालिया निशान ब्राह्मण महासभा भारत संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर खड़े किए हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर ब्राह्मणों पर ऐसे ही अत्याचार होते रहे तो और अत्याचार को रोकने हेतु किसी भी प्रकार से रोकथाम सरकार द्वारा रोकथाम नहीं हुई तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज बीजेपी का साथ नहीं देगा तथा बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का काम भी करेगा।
वक्ताओं ने मीडिया से प्रेस वार्ता में कहा कि अब बाह्मण समाज अत्याचार नहीं सहेगा और एक साथ लामबंद होकर अपने समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएगा इस प्रकार ब्राह्मण महासभा भारत संगठन ब्राह्मण समाज पर अन्याय अत्याचार के खिलाफ पूर्व में ब्राह्मण समाज की आवाज बुलंद करने का काम करता है और करता रहेगा जहां पर ब्राह्मण समाज में अच्छा खासा आक्रोश नजर आ रहा था अब यह चिंगारी धीरे धीरे देश के कोने कोने में ब्राह्मण समाज में उठ रही है इस अवसर पर पं, अजय तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभाभारत पं कैलाश नारायण मिश्रा , राजेश शर्मा, कमल शर्मा, लोकेंद्र दुबे, मनोज शर्मा, आरती शर्मा, पवन शर्मा, नागेंद्र उपाध्याय, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, यतेन्द्र लवानियां सतीश पण्डित लाखन पण्डित जी सहित ब्राह्मण महासभा भारत संगठन के पदाधिकारी के साथ सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
भवदीय अजयतिवारी(राष्ट्रीय अध्यक्ष

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!