प्रदेश में बिजली की मांग ने इस साल का बनाया नया रिकॉर्ड : एके शर्मा ऊर्जा मंत्री
लखनऊ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अत्यधिक गर्मी व उमस भरे वातावरण के कारण विद्युत् की अप्रत्याशित मांग बढ़ी है। प्रदेश में बिजली की मांग ने इस साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। 08 जून, 2025 की रात को बिजली की मांग (पीक डिमांड) 30,161 मेगावाट तक पहुँच गई। प्रदेश का विद्युत प्रबंधन ने इस बढ़ी हुई मांग को सकुशल पूरा किया है। आने वाले समय में जो भी मांग बढ़ेगी उसे सकुशल पूरा करने के लिए विद्युत् विभाग पूरी तरह से तैयार है। गत वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग 30,618 मेगावाट थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्युत की अधिकतम मांग 32000 मेगावाट से अधिक जा सकती है जिसको पूरा करने के लिए विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप निरंतर विद्युत आपूर्ति देने के साथ सभी विद्युत कर्मी जनता जनार्दन की सेवा के लिए सजग और तत्पर है। ऐसे समय में प्रदेशवासियों का सहयोग प्रार्थनीय है। सभी को देश एवं प्रदेश के हित में अनावश्यक बिजली के प्रयोग से बचना होगा। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में बढ़ रही विद्युत मांग को पूरा करने के लिए सभी कार्मिक सजग और तत्पर रहे। भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को परेशानी न हो, जहां कहीं से भी विद्युत व्यवधान की शिकायतें आए उसका तत्काल समाधान कराए। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर निर्धारित समय पर बदले। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रहे, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। अनुरक्षण कार्यो को लेकर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। शटडाउन ऐसे समय न लिया जाए, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो।
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गया द्वारा अतरी थाना का औचक निरीक्षण किया गया l
11/08/2026
रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, टोडालडी के खसरा 62 से 22.28 हैक्टेयर भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त, छोटे अतिक्रमण हटे, बड़े फार्म हाउस-रिसॉर्ट पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप
11/08/2026
मीरजापुर साइबर क्राइम थाना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आमजन को प्रलोभन देकर अवैध रूप से खाता खोलवाकर लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगी की घटना में प्रयुक्त लैपटाप, मोबाइल फोन, चेक बुक, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित चार पहिया वाहन बरामद
11/08/2026
भगवान नीलकंठ के जलाभिषेक के कुछ घंटो बाद तेज बारिश शुरू
11/08/2026
बेगू क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर नीलकंठ महादेव के गर्भगृह को जल से भरा भगवान ने भक्तो की प्रार्थना सुनी और कुछ घंटो बाद तेज बारिश शुरू
11/08/2026
ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा हरीपुर की सड़को की बदहाल तस्वीर।
11/08/2026
सीएम डा.यादव पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
11/08/2026
हर घर तिरंगा अभियान -2026 गया
11/08/2026
सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की स्थापना हेतु केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को ज्ञापन सौंपा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!