A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

मेहंदीबाग अंडर ब्रिज नाले पर बनी लोहे की जाली से खतरा


वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर -: नागपुर शहर के मेहंदीबाग अंडर ब्रिज के नीचे नाली पर बनी हुई लोहे की जाली खास्ता हालत में दिखाई दे रही है। यहां पर नाली पर बनी हुई लोहे की जाली कई जगहों से जर्जर होकर टूटने लगी है। जाली में लगी हुई लोहे सरियां भी टूटने के कारण जाली के बीच में काफी जगह खुली हुई हैं। नाली पर लगी हुई जाली के जर्जर होने से यहां नाली के ऊपर से होकर गुजरने वाले वाहनों तथा लोगों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। बरसात के समय पर यहां मुशिकलें और भी बढ़ने की आशा दिखाई पड़ रही है। नाली में पानी भरने से जाली की खुली जगह दिखाई नही देने पर बड़ी घटना होने की संभावना भी हो सकती है। ज्ञात हो कि मेहंदीबाग के इस मार्ग पर से गांधीबाग, इतवारी बाजार , महल के लिए आवागमन लगा रहता है। यहां पर से वाहनों का भी काफी आना जाना रहता है। बरसात के मौसम मे नाली मे पानी भी भरा रहता है । मेहंदीबाग अंडर ब्रिज के नीचे बनी नाली से गुजरते समय पर वाहन का पहिया अगर नाली के खुली जगह पर फंस गया तो हादसा भी हो सकता है। शीघ्र ही इस समस्या की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दिया जाना चाहिए। बारिश के पहले जर्जर जाली को सुधारना जरूरी है। अन्यथा कभी भी यहां पर हादसा हो सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!