
महावीरनगर के कालीबाड़ी में नगर भ्रमण के साथ मां विपत्ततारिणी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। खलारी प्रखण्ड के महावीरनगर स्थित कालीबाड़ी में श्री श्री विपत्ततारिणी पूजा समिति के द्वारा किए जा रहे दो दिवसीय मां विपत्ततारिणी पूजा के अंतिम दिन रविवार की सुबह में मां विपत्ततारिणी का पूजन एवं आरती किया गया। वहीं हवन कर खीर तथा खीचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। खलारी कोयलांचल से सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मां विपत्ततारिणी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराते हुए स्थानीय तालाब में विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन में काफी संख्या में महिला पुरूश शामिल हुए। सम्पुर्ण पूजन पण्डित नवकुमार बनर्जी, डॉ.एस.के घोषाल एवं आचार्य विश्वजीत घोषाल के द्वारा कराया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के संयोजक डॉ.चन्द्रशेखर रत्ना, अध्यक्ष नवकुमार बनर्जी, सचिव समर कुमार सेन, उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, अनुराग सिंह, सहसचिव रोहित नायक, महादेव घोषाल, मलय मुखर्जी, डॉ एस के घोषाल, आचार्य विश्वजीत घोषाल, संतोष गुप्ता, राजीव बनर्जी, कृष्णा कुमार, राजू विश्वकर्मा, बेबी घोषाल, काली बनर्जी, सुप्रिया घोषाल, रामसूरत यादव, उमेश कुमार, संजय गुप्ता, सुमंतो कुमार, प्रदीप लोहरा, चंदन गुप्ता, जयपाल लोहार सहित कार्यसमिति सदस्य एवं काफी संख्या में अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।