A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाली फर्मों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग की सभी शराब दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित दरों और मापदण्डों के अनुरूप उपभोक्ताओं को शराब उपलब्ध होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में अवैध शराब के विक्रय को प्रतिबंधित करने के लिए सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। कमिश्नर द्वारा अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध पन्ना जिले में अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई है।Screenshot 20250715 193633 1

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!