
जिला ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर छत्तीसगढ़ (तोरवा )थाना
तोरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कबाड़ियों पर कार्यवाही करना आवश्यक है क्योंकि वे चोरी का सामान खरीदते हैं और इस से चोरों का हौसला बढ़ता है
तोरवा पुलिस की इतनी कार्यवाही करने के बावजूद भी नहीं सुधर रहे हैं चोरों के हौसले बुलंद
क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पर कार्रवाई की आवश्यकता है। शुक्रवार रात में दिलीप फैब्रिकेशन में चोरी की घटना में अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर नगद ₹20,000 और वेल्डिंग मशीन 2 पीस तराजू का बाट नौ पीस 40 मीटर बेल्डिंग कॉपर वायर जिसकी कीमत 20000 रुपए है समेत अन्य सामान चोरी किया
तोरवा पुलिस को कबाड़ियों की सूची तैयार कर उनकी जांच करनी चाहिए और चोरी का सामान खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए पुलिस को अवैध कबाड़ के धंधे को खत्म करने के लिए नियमित छापेमारी करनी चाहिए और कबाड़ माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ना चाहिए।
इस तरह की कार्रवाई से तोरवा थाना क्षेत्र में चोरों और कबाड़ियों पर अंकुश लगाया जा सकता है और क्षेत्र में सुरक्षा में सुधार किया जा सकता है









