A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में तीन की मौत

दीपेश गौतम पत्रकारIMG 20250907 WA0043 IMG 20250907 WA0042 IMG 20250907 WA0039 IMG 20250907 WA0035 IMG 20250907 WA0027 IMG 20250907 WA0036

महेवा

थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत बहेड़ा हाइवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।

विदित हो कि अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ लाईलोन फोटोग्राफी का पुत्र कपिल सिंह उम्र करीब 24 वर्ष अपनी चाची सोनी देवी पत्नी हरिश्चंद्र उम्र करीब 45 वर्ष ,अपर्णा उम्र 05 वर्ष बेटू उर्फ बाबू उम्र करीब 03 वर्ष के साथ गांव से इटावा दवा लेने गए थे इटावा से दवा लेने के बाद सोनी देवी अपने मायके बिजौली में कुछ देर के लिए रुक गई वहां उनकी बड़ी बेटी नंदिनी उम्र करीब 08 वर्ष पहले से ननिहाल में थी वहीं अपर्णा भी अपनी नानी के पास रुक गई ।

दिन में करीब दोपहर बारह बजे

वापस आते समय बहेड़ा ओवर ब्रिज के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कपिल ,सोनी देवी एवं बेटू उर्फ बाबू की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस एंबुलेंस द्वारा तीनों को सी एच सी महेवा लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर गांव से परिजन महेवा पहुंचे तीनों के शव देखकर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है ।

ननिहाल में रुकने से बच गई अपर्णा व नंदिनी की जान

_ _

कहा जाता है कि जब किसी का समय नहीं होता तो ईश्वर बुद्धि भी वैसी ही कर देता है यही वाकया नन्हीं से बीती अपर्णा के साथ घटित हुआ जहां सोनी देवी इटावा से वापस आते समय मायके बिजौली से नंदिनी को साथ ले जाने के लिए गई नंदिनी तो आई ही नहीं जिद करके अपर्णा भी ननिहाल में रुक गई यानी उन दोनों बेटियों की मौत नहीं थी ।

 इस प्रकार दोनों बेटियां मायके बिजौली में छोड़कर भतीजे कपिल के साथ छोटी बेटी बाबू को लेकर गांव के लिए चल दी तथा रास्ते में दुर्घटना होने से काल के गाल में समा गई ।

 दोनो भाइयों में इकलौता बेटा था कपिल _

_ __ _

मृतक कपिल अपने पिता धर्मेंद्र सेंगर व चाचा हरिश्चंद्र सेंगर के बीच इकलौता बेटा था वहीं अब दोनों भाइयों के बीच हरिश्चंद की दो बेटियां ही बची है।

चौकी प्रभारी से लेकर सी ओ तक घटना स्थल व सी एच सी पहुंचे ।

_ _

 घटना की सूचना व लोगों के एक साथ मृतक होने पर महेवा चौकी प्रभारी के पी सिंह , बराउख चौकी प्रभारी दयाशंकर वर्मा ,अहेरीपुर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ,कस्बा चौकी विनीत पांडेय , थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ,सी ओ भरथना अतुल प्रधान आदि मौके पर शवों को इटावा मोर्चरी भिजवाया तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान की तथा वैधानिक कार्यवाही करने का भरोसा दिया ।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल _

_ _ _

तीन शवों को एक साथ देखकर मृतक कपिल के पिता धर्मेंद्र सिंह ,सोनी के पति हरिश्चंद्र सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!