A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद शहर के 10 किमी रेडियस में घूम रहा तेंदुआ: SEZ में फिर दीवार पर बैठा नजर आया लैपर्ड, आसपास के गांवों में दहशत का माहौल

मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं
ले रही है। मुरादाबाद शहर के दस किमी के दायरे में
तेंदुआ कब्जा जमाए है। तेंदुए को इस इलाके में बार-बार
देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से पाकबड़ा के ग्रोथ
सेंटर चौकी एरिया में स्थित SEZ (स्पेशल इकोनॉमिक
जोन) में तेंदुआ डेरा डाले है। इससे आसपास के गांवों में
दहशत का माहौल है।
मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा और कांठ के बाद अब
पाकबड़ा एरिया तेंदुए की दहशत में है। यहां आए दिन
तेंदुआ नजर आ रहा है। कभी जानवरों तो कभी इंसानों
पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। तेंदुए के इसी
शोर के बीच शनिवार को ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी एरिया
में SEZ के पॉकेट B में तेंदुआ दीवार पर बैठा नजर
आया है। तेंदुआ दिखने की ये घटना शनिवार को शाम
करीब 7 बजे की बताई जा रही है।लगातार तेंदुआ नजर आने से पाकबड़ा के आसपास
के इलाके में लोगों में दहशत है। ग्रामीण अकेले खेतों
पर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के
अधिकारियों से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग
की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!