A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में विधायक खेल स्पर्धा 5 और 6 दिसंबर को

माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में होगा आयोजन

इटवा विधानसभा में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 5 और 6 दिसंबर को होगा। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, इटवा, सिद्धार्थनगर के प्रांगण में आयोजित की जाएगी।

IMG 20251203 234304

खेल स्पर्धा का उद्घाटन 5 दिसंबर, शुक्रवार को इटवा विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता माता प्रसाद पांडे के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में पूरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों

के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।IMG 20251203 234324

खेल का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, सिद्धार्थनगर द्वारा कराया जा रहा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति ने इस संबंध में जानकारी दी। प्रतियोगिता की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी इटवा श्री कुणाल करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी और खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों से इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इसमें बालक-बालिकाओं के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

स्पर्धा में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती और खो-खो जैसे विभिन्न खेल शामिल होंगे। इच्छुक प्रतिभागी युवा साथी पोर्टल (yuvasathi.in) पर ‘मा. विधायक खेलस्पर्धा’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। क्षेत्र के सभी युवा और बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!