A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेरोन का किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं, दवाओं व साफ-सफाई का लिया जायजा, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

IMG 20260105 WA0008

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेरोन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवाओं की स्थिति तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का गहन अवलोकन किया।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के वार्डों एवं परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्था पर संतोषजनक प्रतिक्रिया प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी एवं बेहतर तरीके से क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार शुभम मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!