
कश्मीरी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने किया बरेली दर्शन
-विभिन्न शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं व्यावसायिक महत्व के स्थलों को जाना
बरेली। मेरा युवा भारत बरेली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में वतन को जानो थीम पर आयोजित 6वां कश्मीरी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत कश्मीर से आए युवा प्रतिभागियों ने पांचवे दिन बरेली जनपद के विभिन्न शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं व्यवसायिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करते हुए वतन को जाना।
पंचम् दिवस का शुभारंभ जागरण से हुआ दैनिक नित्य क्रम के उपरांत राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा देशभक्ति पर आधारित समूह गान, योग, व्यायाम, पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेल के साथ-साथ सामुदायिक कार्य करते हुए वृक्षारोपण के महत्व को बताया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी फर्रुखाबाद, मयंक भदौरिया शाहजहांपुर द्वारा शैक्षणिक, ऐतिहासिक तथा व्यापारिक स्थल के भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत छ टीम लीडर के साथ प्रतिभागियों ने सर्वप्रथम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) का भ्रमण किया जहाँ उन्होंने डियर पार्क, वन्य प्राणी उद्यान, एनाटॉमी विभाग तथा संग्रहालय (म्यूज़ियम) आदि स्थलों का अवलोकन किया। इस भ्रमण के दौरान युवाओं को पशु चिकित्सा विज्ञान, अनुसंधान गतिविधियों एवं जैव विविधता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं, जिससे उनके ज्ञान और जिज्ञासा में वृद्धि हुई। तत्पश्चात दरगाह आला हज़रत पर हाज़िरी लगाकर ऐतिहासिक महत्व को समझा जहाँ उन्होंने बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सांस्कृतिक सौहार्द व विरासत और धार्मिक सहिष्णुता का प्रत्यक्ष अनुभव किया। भ्रमण कार्यक्रम के अगले चरण में युवाओं ने फीनिक्स मॉल, बरेली का भ्रमण किया, जहाँ आधुनिक शहरी जीवनशैली, वाणिज्यिक गतिविधियों एवं मनोरंजन के साधनों से रूबरू होने का अवसर मिला। यह युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच आपसी समझ, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। प्रतिभागियों ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत बरेली की उपनिदेशक पुष्पा सिंह, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी फर्रुखाबाद, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया शाहजहांपुर, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ छवि शर्मा, ज़हीर अहमद, नसीर अहमद, राज्य प्रशिक्षक अजय राज शर्मा एवं अमित तोमर सहित मोहित शर्मा, काजल, आलोक पटेल, तरुण कुशवाहा, शिवांग पटेल, परीनीता, खुशनाज़, लवी शर्मा समेत अन्य माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की टीम का विशेष सहयोग रहा। उपनिदेशक श्रीमती पुष्पा सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का समापन आज बुधवार 11 फरवरी 2026 को होगा।







