A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नेटवर्क समस्या, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान**

*बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नेटवर्क समस्या, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान**

**बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नेटवर्क समस्या, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की खराब व्यवस्था से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता, लेकिन इसके बावजूद रिचार्ज कंपनियां उपभोक्ताओं से पूरा शुल्क वसूल रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, जबकि जमीनी स्तर पर नेटवर्क की स्थिति बेहद कमजोर है। गांवों में लोग ऑनलाइन कार्य और डिजिटल पेमेंट पर निर्भर हो रहे हैं, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार को नेटवर्क कंपनियों को सही तरीके से काम करने के लिए बाध्य करना चाहिए, ताकि हर गांव में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश ग्रामीण डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं और सरकार भी डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, लेकिन नेटवर्क व्यवस्था कमजोर होने से सरकार की नाकामी साफ दिखाई दे रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!