A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में डायल 112 की त्वरित कार्यवाही, घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 । जिला पुलिस सागर के 112 कंट्रोल रूम एवं एफआरवी स्टाफ की तत्परता से दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्यवाही से डायल-112 ने पुनः यह सिद्ध किया कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव आमजन के साथ खड़ी है। प्रथम घटना* थाना राहतगढ़ क्षेत्र,इवेंट क्रमांक 26020684034 के माध्यम से दिनांक 25.02.2026 को शाम 07:20 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि विदिशा रोड पर पंचवटी होटल से आगे एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही 112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा थाना राहतगढ़ में तैनात डायल-112/एफआरवी वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक वैभव शुक्ला एवं पायलट अभिषेक पाल ने पाया कि चालक गंभीर रूप से घायल है। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार प्रारंभ किया गया,द्वितीय घटना*थाना बंडा क्षेत्र, दिनांक 25.02.2026 को रात्रि 08:15 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत मगरा गाँव के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना प्राप्त होते ही 112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा थाना बंडा में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक दशरथ एवं पायलट कौशलेष पाण्डेय ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा गंभीर अवस्था को देखते हुए एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। साथ ही डायल-112 स्टाफ द्वारा घायल के परिजनों को भी सूचना दी गई। दोनों घटनाओं में 112 कंट्रोल रूम सागर की सतर्क मॉनिटरिंग, त्वरित डिस्पैच व्यवस्था एवं एफआरवी स्टाफ की संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत सराहनीय रही। “गोल्डन ऑवर” में उपचार उपलब्ध कराकर जवानों ने मानवीय दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!