
नेहा गर्ग जिला संवाददाता हरिद्वार
हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्ष
ता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*
हरिद्वार, 26 फरवरी 2026।
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में प्रभावशाली एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परियोजना AWBP 2025-26 के अंतर्गत जनपद में उद्यमिता विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन को नई गति प्रदान करना रहा।
बैठक में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं M/S Being Bhagirath (Haridwar), M/S Jeevan Earth (Manglore, Haridwar), M/S Narayani Food Agro (Jwalapur, Haridwar), M/S SBW Agro Bioponics Pvt. Ltd. (Dehradun), M/S Shroomwell Organics (Laksar, Haridwar), M/S Hanumant Kripa Livelihood Pvt. Ltd. (Haridwar), M/S Dhanwantri Atta & Oil Extraction Unit (Bhagwanpur, Haridwar), M/S Rana Enterprises (Bhagwanpur), M/S IMS Floating Fish Feed (Haridwar), M/S Divine Agro (Haridwar) एवं M/S Tejas Apiary (Haridwar) ने अपने प्रस्तावों का क्रमबद्ध एवं तकनीकी प्रस्तुतीकरण करते हुए जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में स्वरोजगार एवं समूह आधारित उद्यमों की स्थापना हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत की। प्रस्तुतिकरण के दौरान तकनीकी दक्षता, वित्तीय व्यवहार्यता एवं कार्यान्वयन क्षमता के सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक / सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, एडीएफ गरिमा मिश्रा, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना तथा समस्त सहायक प्रबंधकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रस्तावों का मूल्यांकन किया एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से जनपद हरिद्वार में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण युवाओं को सशक्त मंच प्राप्त होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के मानकों के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद की आर्थिक प्रगति को स्थायी दिशा मिल सके।
यह कार्यक्रम जनपद हरिद्वार में सार्वजनिक-निजी सहभागिता के माध्यम से समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल सिद्ध होगा।











