
*होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ किया गया बैठक*
*लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स के विरूद्ध होगी कार्रवाई*
*टैंपू एवं ई रिक्शा में अश्लील गाना बजते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई*
*बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से भी छोटे-छोटे गलियों में की जाएगी पेट्रोलिंग*
*भीड़भाड़ वाले स्थान तथा रेलवे स्टेशन पर अर्ली मॉर्निंग तथा लेट नाइट के दौरान पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था रहेगी*
*संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ती जाएगी*
*सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर*
• होलिका दहन के मद्देनजर फेयर ब्रिगेड की वाहन रहेगी पूरी तरह अलर्ट
• मगध मेडिकल एव जेपीएन अस्पताल को रखा गया है अलर्ट मोड में
• बुडको द्वारा शहरी क्षेत्र में रखी जाएगी निर्वाध पानी की व्यवस्था
• बिजली विभाग को निदेश की लूज वायर को करवाये ठीक
-
गया, 26 फरवरी 2026, *होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण कराने के उद्देश्य से जिले के सभी गणमान्य व्यक्तियों एव शांति समिति के सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने समाहरणालय सभागार में विस्तार से समीक्षा बैठक करते हुए एक-एक सम्मानित सदस्यों से उनके क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कई एतिहात के तौर पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।*
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन 02 मार्च को मध्य रात्रि से होना है उसके पश्चात 03 मार्च को आतर है, उसके पश्चत 04 मार्च होली तथा 05 मार्च 2026 (मटका फोड़ होली) तक मनाई जाएगी। जिला पदाधिकारी में सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि जिस तरह से पूर्व के पर्व त्याहारों में आप सभी के सहयोग से शांति एव आपसी भाईचारा माहौल में सम्पन्न हुए हैं उसी प्रकार यह होली का पर्व भी आप सभी से शांति माहौल में संपन्न होवे यह अपेक्षित है। सभी शांति समिति के सम्मानित सदस्य अपने अपने क्षेत्र में पूरी लगन के साथ मौजूद रहे तथा लोगों को शांति से पर्व को मनाने हेतु प्रेरित करें। यह पर्व हर घर में मनाया जाता है इसलिए सभी लोगों का सहयोग काफी अहम एवं जरूरी है। होलिका दहन के दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रह कर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र में पर्व के दौरान पेयजल की कही कोई समस्या नहीं रहे। इसके लिए निर्वाध पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि पर्व अवधि में साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था रखें। कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि पर्व अवधि में कहीं बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें। होलिका दहन के दौरान कही सॉर्ट सर्किट नही हो, होलिका दहन के समीप कोई लूज वायर नही रहे, इसकी जांच अनिवार्य रूप से करवा लें। उन्होंने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अग्निशमन वाहनों को अलर्ट मोड में रखे। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पताल में चिकित्सक उपस्थित रहे, सदर अस्पताल में सभी चिकित्सक, एम्बुलेंस इत्यादि पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे, इसे सुनिश्चित करवाये।
उन्होंने निर्देश दिया कि होली पर्व के अवसर पर गाए जाने वाले लोकगीतों में अश्लील गीत गाए जाने तथा डीजे पर बजने वाले संगीत में अश्लील गीतों के बजने पर पूर्णता रोक लगाएं।
शांति समिति की बैठक में कुछ सम्मानित सदस्यों ने बताया कि विभिन्न ऑटो रिक्शा तथा ई रिक्शा पर अश्लील गाने बजाया जा रहा है जिसे रोक लगाने की अत्यंत आवश्यक है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां भी इस तरह का मामला सामने आता है तो उन पर तुरंत कठोर कार्रवाई करें।
ज़िला पदाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिहार राज्य में पूर्णता शराबबंदी है। चोरी-छिपे शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए तथा मादक द्रव्यों का प्रयोग करने वाले लोगों पर निगरानी तथा विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है।
पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के सौहार्द को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों पर निगरानी रखी जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम एव डीएसपी को निर्देश दिया कि होलिकादहन की विवादित स्थलों को हर हाल में विजिट कर वतर्मान स्थिति से अवगत हो ले।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि साल का पहला बड़ा पर्व होली को शांति माहौल में संपन्न कराना है। शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाने में आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत खासकर संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रखेंगे। साथ ही वाहनों की चेकिंग निरंतर रूप से करते रहें। सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थान पर बने रहें। बॉडी प्रोटेक्टर एवं हेलमेट किसी भी हाल में थाना में ना छोड़े, उसका प्रयोग अपने ड्यूटी के दौरान जरूर करें। रेलवे स्टेशन तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अर्ली मॉर्निंग तथा देर रात पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था रखी जाएगी। शराब की सूचना कहीं से मिलने पर तुरंत क्विक प्रीवेंटिव एक्शन लिया जाएगा। लहरिया कट बाइकर्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसा वाहन चालकों पर विशेष कार्रवाई की जाएगी। गलत गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रखनी होगी। पूरी शालीनता एव खुसी माहौल में पर्व मनाए। गलत या आपत्तिजनक हरकत करने वाले लोगो पर पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से पेश आएगी। लहरिया कट वाहन चलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध पूरी तरह अंकुश लगाए।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होली पर्व के अवसर पर किसी भी स्थिति में विधि व्यवस्था डिस्टर्ब नहीं होना चाहिए। यदि कहीं विधि व्यवस्था डिस्टर्ब होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम रहे यह सभी पदाधिकारी सुनिश्चित कराएं।
अंत में जिला पदाधिकारी ने होली पर्व के अवसर पर गया जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपील किया है कि इस पर्व को हर्षोल्लास तथा आपसी सौहार्द में मनावे। किसी भी हाल में विधि व्यवस्था को अपने हाथ में ना लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखें।
बैठक में अध्यक्ष ज़िला परिषद गया, उप महापौर नगर निगम गया, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य पदाधिकारी एव ज़िले के सभी गण्यमान व्यक्ति एव शांति समिति के लोग उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








