A2Z सभी खबर सभी जिले की

नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत निर्मित जगजीतपुर हरिद्वार 68 एमएलडी एसटीपी परियोजना को ‘सोशल इम्पैक्ट एक्सीलेंस ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत निर्मित जगजीतपुर हरिद्वार 68 एमएलडी एसटीपी परियोजना को ‘सोशल इम्पैक्ट एक्सीलेंस ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित

 

उत्तराखण्ड पेयजल निगम हरिद्वार को जगजीतपुर 68 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र (STP) परियोजना (HAM मॉडल) के लिए बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स में “सोशल इम्पैक्ट एक्सीलेंस ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा प्रदान किया गया। राज्य की ओर से यह सम्मान मीनाक्षी मित्तल, परियोजना प्रबन्धक निमार्ण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा), उत्तराखण्ड पेयजल निगम हरिद्वार द्वारा प्राप्त किया गया।

 

यह पुरस्कार 68 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र (STP) परियोजना माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ गंगा अभियान को सशक्त समर्थन तथा क्षेत्र में स्वच्छ एवं सतत जल प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु प्रदान किया गया है। जगजीतपुर 68 एमएलडी एसटीपी परियोजना आधुनिक तकनीक पर आधारित है, जो हरिद्वार नगर क्षेत्र के अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक उपचार कर उसे पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप बनाती है।

 

हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत संचालित है, जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना विकास का सफल उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस संयंत्र के संचालन से गंगा नदी में प्रदूषण भार में कमी आई है तथा स्वच्छ एवं निर्मल धारा के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

 

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए सतत जल अवसंरचना के विकास एवं स्वच्छ नदियों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह पुरस्कार न केवल संस्थान की तकनीकी उत्कृष्टता और प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

Back to top button
error: Content is protected !!