
फुरकान अंसारी ज्वालापुर ग्रामीण संवाददाता हरिद्वार
“पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत हरिलोक कॉलोनी फेस-1 में

जन-जागरूकता अभियान आयोजित
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 26.01.2026 से 31.03.2026 तक संचालित विशेष जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत आज हरिलोक कॉलोनी फेस-1, ज्वालापुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक (नोडल), क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर एवं अधिकारी महिला सुरक्षा के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कोतवाली ज्वालापुर की महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।
स्थानीय महिलाओं एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।












