
छात्राओ ने निहारा ओम आश्रम का वैभव………………..
मिल क्षेत्र की छात्राओ ने किया ओम आश्रम का भ्रमण,
पाली 25 फरवरी। शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र पाली की छात्राओ ने गुरूवार को व्यावसायिक शिक्षा के तहत विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर कई जानकारिया प्राप्त की।
संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विद्यालय मे शिक्षा एवं सोन्दर्य प्रशाधन स्कील्स (ब्यूटी एण्ड हेल्थ) के बालिकाओ को जाडन स्थित ओम आश्रम का भ्रमण करवाया गया। जहा उन्होने मंदिर की कलाकृति एवं ओम आकार मे बसे मंदिर को देख वैभव निखारा। इस दौरान उन्होने भारतीय संस्कृति को बारीकी से देखते हुए भक्ति सागर मे प्रार्थना कर, योग एवं आध्यात्म का ज्ञान पाया।
विदेशी नागरिको के साथ उठाया सेल्की का आनंद – शिविर प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान एवं सु.श्री प्रियांशी सैनी ने बताया कि विद्यालय की छात्राओ ने मंदिर परिसर मे श्रमदान करते हुए विदेशी सेलानियो के साथ खूब सेल्फी ली। उन्होने राजस्थानी भाषा मे अपना परिचय देते हुए अपनी संस्कृति व परम्पराओ से रूबरू करवाते हुए। उनसे उनके देश मे प्रचलित लाईफ स्टाईल व परम्परा के बारे मे जानकारी ली।
ये रहे मौजूद – मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि भ्रमण के दौरान उप प्रधानाचार्य श्रीमती लेखनी शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा , श्रीमती रोमा जोशी,श्रीमती पूजा खिडिया,महेशचंद्र शर्मा, श्रीमती शोभा करमचंदानी, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित,नारायण प्रजापत, श्रीमती आशा राठौड,हरीश कुमार, श्रीमती स्वेता अरोडा,विरेन्द्र कुमार, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती सत्या प्रभा, श्रीमती कंचन व्यास, श्रीमती रजनीकांता, नागपाल सिंह राठौड, तरूण वागोरिया, कीर्तिमान, नवीन कुमार जैन, श्रीमती पूजा चारण, गुंजन परिहार, चंदा,आदि मौजूद रहे।











