
दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
जनपद सोनभद्र के थाना दुद्धी पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 21,000 रुपये सकुशल वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं स्थानीय साइबर टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक रामलखन पुत्र रामदेव, निवासी टेंडा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल कर डराने-धमकाने के माध्यम से धोखाधड़ी कर 21,000 रुपये की धनराशि हड़प ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पंजीकृत शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए संबंधित बैंक से 21,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर क्राइम टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामद धनराशि का विवरण :
₹ 21,000/- (इक्कीस हजार रुपये मात्र)
कार्रवाई करने वाली टीम :
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, सोनभद्र
कांस्टेबल मनोज कुमार, थाना दुद्धी, सोनभद्र
महिला कांस्टेबल संध्या यादव, थाना दुद्धी, सोनभद्र
थाना दुद्धी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा लालच देने वाले संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस का यह प्रयास साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता और त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









